कोटड़ी में मोदी सरकार के बाहर साल के उपलक्ष्य में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के कोटड़ी ब्लॉक में "बाहर साल विकास एवं जनकल्याण कार्यक्रम" का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, महिला एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस), राजीविका तथा महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी रही । कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोटड़ी उपखंड अधिकारी तानिया रिणवा उपस्थित रहीं । उन्होंने अपने संबोधन में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर नारी शक्ति को सरकार की योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया । साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच धर्मचंद जीनगर, भोजपुर सरपंच शंकर गुर्जर एवं राजीविका कार्मिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोशी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में प्रकाश गाडरी, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार, क्लस्टर मैनेजर ललिता रजक, एआरपी भूपेन्द्र सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग ( आईसीडीएस ) के कार्मिकों तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी भाग लिया । कार्यक्रम में राजीविका से जुड़ी लगभग 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । उपस्थित महिलाओं को स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन, बचत, वित्तीय सशक्तिकरण, महिला अधिकारों, पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई । महिला एवं बाल विकास विभाग ( आईसीडीएस ) द्वारा पोषण अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा आंगनबाड़ी सेवाओं के महत्व पर भी विस्तृत जानकारी दी गई । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई तथा महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन कोटड़ी ब्लॉक स्तर पर किया गया, जिसमें महिलाओं की उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक भागीदारी देखने को मिली ।।